दिल में कुछ .लब पर कुछ और है
हम कहते कुछ, सोचते कुछ और है !!
असली चेहरे के पीछे चेहरा इक और है
मीठी बातो में दिखती मनुहार है !!
पर बातो के पीछे घात कुछ और है
दिखने की कोशिश सरल है !!
पर असलियत कुछ और है !
हम ज्ञानी नहीं दिल और दिमाग से !
पर दिखने की कोशिश पर पूरा जोर है !!
रिश्तो पर दिखती मधुरता है !
पर पीछे कितना शोर है !!
सच्चाई नहीं .हमारे अंतरतम में !
गहरे तक झूठ की विष बेल है ..!!
जागो इन्सान जागो ……
छोटा सा जीवन ,छोटे से रिश्ते है !
इंसानियत से जियो, ये जीवन अनमोल है !
No comments:
Post a Comment